फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एकजुट होकर साथ चले तभी महिलाएं होंगी सशक्त

एकजुट होकर साथ चले तभी महिलाएं होंगी सशक्त

Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर साथ चले तभी महिलाएं होंगी सशक्त
मलिाटघाट। महिला सशक्तिकरण को लेकर रविवार को श्री रामानंद सरस्वती पुरस्कालय जोकहरा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न महिला संगठनों ने एक दूसरे से अपने विचार साझा किए। एकजुट होकर साथ चलने का आह्वान भी हुआ।
विज्ञापन

श्री रामानंद पुस्तकालय जोकहरा की डायरेक्टर हिना देसाई ने कहा कि जब तक सभी महिला संगठनों का एक दूसरे का जुड़ाव नहीं होगा तब तक महिला सशक्तिकरण पूर्ण रूप से संभव नहीं है। ऐसे में सभी महिला संगठनों को एकजुट होकर अपने-अपने विचार आपस में साझा करना जरूरी है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें विभिन्न व्यवसाय जैसे ब्यूटी पार्लर, अचार, पापड़ आदि कारोबार से जोडने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में नारी शक्ति संस्थान से अर्चना श्रीवास्तव, मंजू उपाध्याय, डॉ. रीना मिश्रा, प्रखर सामाजिक संगठन से अनिता द्विवेदी, सुधा तिवारी, अभया महिला संस्थान से सोनी पांडेय, अनामिका पालीवाल, महिला संगठन से आयशा खान, विभाग राय, इंदु श्रीवास्तव, महिला मंडल से पूनम सिंह, रोटरी क्लब से रूचि अग्रवाल आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed