{"_id":"5c475effbdec224c8b1aeca6","slug":"11548181247-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली, मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली, मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Tue, 22 Jan 2019 11:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षा समिति, सिविल सोसाइटी, लाइफ लाइन फाउंडेशन और हुनर संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में रंगोली, मेंहदी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह, आकांक्षा समिति की सचिव अर्चना द्विवेदी, लाईफ लाइन के डा. पीयूष और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रंगोली, मेंहदी तथा पेंटिग प्रतियोगिता का अवलोकन किया। वहीं फ्लैक्स बोर्ड पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। डीएम ने बताया कि 50 स्कूलों द्वारा 21 जनवरी को रंगोली, मेंहदी, पेंटिग प्रतियोगिता आायोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक स्कूलों से तीन-तीन चयनित प्रतिभागियों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया।
इस का उद्देश्य छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। अर्चना द्विवेदी ने कहा कि रंगोली, मेंहदी, पेंटिंग प्रतियोगिता में जिन छात्र/छात्राओं ने भाग लिया है, वे बहुत ही प्रतिभावान हैं। इस मौके पर डीआईओएस वीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार, डा. जितेंद्र प्रताप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, डा. सुमन यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुधा सिंह, डा. वंदना द्विवेदी, नारी शक्ति की पूनम तिवारी आदि उपस्थित थे। इसी क्र म में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बबुधवार की अपराह्न दो बजे से शाम पांच तक कलेक्ट्रेट के सामने रंगोली प्रतियोगिता और मतदाता मेला का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।