फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ 10 मामलों का निस्तारण

जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ 10 मामलों का निस्तारण

Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुआ 10 मामलों का निस्तारण
सगड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने मौजूद रहकर लोगों की समस्या सुनी और उनका निस्तारण किया। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 190 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष मामलों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए वादों में राजस्व विभाग के 145, पुलिस विभाग के 22, विकास आठ और अन्य के पांच मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जनसमस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। ग्राम पंचायत शांतिपुर के शिकायतकर्ता बृजेश ने अंत्योदय राशन कार्ड में नाम काटने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। इस दौरान फरियादियों ने तीन लेखपालो पर पैमाइस के पैसा मांगने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महराजगंज थाना के रघुनाथपुर गांव के चमेली देवी पत्नी स्व. हीरालाल ने खुद की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया। महराजगंज थाना के ही रघुनाथपुर के प्रधान पति राजेश ने गांव के ही सच्चिदानंद सिंह पर ग्राम समाज की पोखरी खाली होने बाद भी खुदाई नहीं करने देने का आरोप लगाया। जिस पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, सीएमओ डा.रविंद्र कुमार, डीडीओ रविशंकर राय, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में सीआरओ आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 61 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ फूलपर रविशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुुसार तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 51 आवेदन प्रस्तुत हुए जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 56 मामले आए जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर लाल जी पटेल, विजय साहनी, मनोज कुमार, राजेश पांडेय, सुनीता, कन्हैया प्रसाद आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीएम आशाराम यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 43 प्रार्थना पत्र पड़े लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार पीके राय, नायब तहसीलदार मिठ्ठू प्रसाद, खंड शिक्षाधिकारी बंशीधर पांडेय, बीडियो केके यादव आदि उपस्थित थे। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 33 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से दो वादों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर सीओ बूढनपुर रामजन्म, तहसीलदार अंबिका चौधरी, एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी, हरिकेश परमार, एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed