फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठेकेदार की कवायद पर सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

ठेकेदार की कवायद पर सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की कवायद पर सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम
आजमगढ़। जिले के सुखदेव पहलवान मूर्ति से मऊ तक सड़क को फोर लेन में तब्दील करने की कवायद समाजवादी पार्टी की सकरार में शुरू हुआ था। अभी काम पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो सका है। वहीं शहर के नरौली क्षेत्र में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार डिवाइडर बनाने में जुटे हुए है। इसके लिए ठेकेदार सड़क पर मिट्टी गिरवा कर छोड़ दिया है जो भीषण गर्मी के चलते धूल में तब्दील होकर उड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। गुरुवार को दिन में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की कवायद के खिलाफ चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर किसी तरह जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

सुखदेव पहलवान मूर्ति से नरौली चौराहे तक फोर लेन का कार्य पूरी तरह से पूर्ण हो चुका है। डिवाइडर भी बन गया है, जिसमें मिट्टी पाटने की कवायद की जा रही है। इसके लिए ठेकेदार कई ट्राली मिट्टी सड़क पर ही गिरावा दिया और उसे धीरे-धीरे डिवाइडर के गड्ढे में पाटा जा रहा है। एक सप्ताह से अधिक समय से सड़क पर जमा की गई मिट्टी भीषण गर्मी और वाहनों के रौंदे जाने से धूल में तब्दील हो गई है। वर्तमान में स्थिति यह है कि धूल के कण वाहनो के गुजरने पर उड़ने लगते है। जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। फोर लेन के दोनों तरफ स्थित दुकानों और घरों में रहने वालों की स्थिति यह हो गई है कि धूल के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। कई दिनों से ठेकेदार से सड़क पर पड़ी मिट्टी हटवाये जाने को कहे जाने के बाद भी कोई कवायद न होने पर गुरुवार को स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने नरौली चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे जाम स्थल के दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम कें फंस कर वाहनों में सवार लोग भी काफी परेशान हुए। जाम की सूचना सिधारी थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया। इसके साथ ही ठेकेदार को जल्द मिट्टी हटवाये जाने और उड़ रही धूल पर लगाम लगाने के लिए पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed