{"_id":"5af092d44f1c1b60098b8b63","slug":"11525715668-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के साथ ही मच्छरों ने उड़ा दी है नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के साथ ही मच्छरों ने उड़ा दी है नींद
Updated Mon, 07 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ मच्छरों के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी हैं। शाम होते ही लोगों का दरवाजे पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार का दावा कर रहा है लेकिन कई स्थानों पर गंदगी का मंजर दिखाई पड़ रहा है। शाम होते ही मच्छरों की भनभनाहट शुरू हो जाती है। इसमें प्रयोग आने वाली अगरबत्ती का भी असर मच्छरों पर नहीं पड़ता है। इसके चलते लोगों की रात की नींद हराम हो जा रही है। क्षेत्र के रानीपुर रजमो, बिंद्राबाजार, रामपुर, पहिलेपुर, रजमो पसियाना, मुसहर बस्ती, हरिजन बस्ती, बिंद्रा बाजार आजमगढ़ रोड चौक से मेंहनगर रोड पर साफ.सफाई की समस्या है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उपरोक्त स्थान पर मच्छरों की अधिकता के चलते लोग परेशान हैं। देवेश, मंगेश, नवरंगी, गुलाब, बबलू, प्रदीप, साकिब, पप्पू ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।