फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साढ़े पांच लाख बच्चों में 33035 बच्चे अति कुपोषित

साढ़े पांच लाख बच्चों में 33035 बच्चे अति कुपोषित

Mon, 26 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
साढ़े पांच लाख बच्चों में 33035 बच्चे अति कुपोषित
आजमगढ़। सरकार द्वारा कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की दर में दिसंबर 2018 तक दो प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह कुपोषित बच्चों के परिवारों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराकर गांव को खुले में शौच से मुक्ति दिलाएं। सरकार द्वारा ऐसे बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराया जा रहा है तो अधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेकर कुपोषण से गांव को मुक्त कराने का फरमान भी जारी किया गया। जिले में 82 गांव कुपोषण युक्त घोषित किए गए हैं। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल बच्चों की संख्या 559400 है। इसमें 134108 बच्चे कुपोषित है। इसमें भी 33035 बच्चे अति कुपोषित की श्रेणी में आते हैं। अगर ब्लाकवार कुपोषण की स्थिति देखें तो फूलपुर ब्लाक में सबसे अधिक अति कुपोषित बच्चे हैं। यहां 1986 बच्चे अति कुपोषित हैं और 5521 बच्चे कुपोषित हैं। सबसे कम अति कुपोषित बच्चे शहर में है। शहर में इनकी संख्या 555 है जबकि शहर में आंशिक कुपोषित बच्चों की संख्या 2021 है। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने इस क्रम में जिला पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर कुपोषित गांवों में कई कार्य कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed