फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति न देने पर खोला मोर्चा

श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति न देने पर खोला मोर्चा

Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति न देने पर खोला मोर्चा
आजमगढ़। एसडीएम सगड़ी की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की अनुमति न देने से नाराज हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी हलधर दुबे के नेतृत्व में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अनुमति देने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्यक्रम में व्यवधान डाला गया तो जिलाधिकारी का घेराव कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उधर, एसडीएम प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सीओ और थानाध्यक्ष रौनापार ने जन्मोत्सव मनाने के मौखिक आदेश दिए है।
विज्ञापन

विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि ब्लाक हरैया के हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष धमकी दे रहे हैं। जन्मोत्सव मनाने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने को कहा जा रहा है। एडीएम सगड़ी ने हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पर पांच-पांच लाख का अनुबंध नोटिस जारी कर दिया है। इससे हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। कहा कि एसओ रौनापार और उपजिलाधिकारी सगड़ी ने श्रीराम जन्मोत्सव का परमीशन न देकर हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। अनुमति नहीं मिली तो जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौपने वाले में हियुवा के पूर्व संयोजक हरिवंश मिश्रा, रमेश, अविनाश, अवनीश, सतीश, हरैया ब्लाक से आशीष गुप्ता, चंद्रकात सरोज, आशीष तिवारी, आकाश गुप्ता, आशीष सिंह, विश्वजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed