फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दस अरब मुआवजे के लिए हो रही मारामारी

दस अरब मुआवजे के लिए हो रही मारामारी

Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दस अरब मुआवजे के लिए हो रही मारामारी
लालगंज तहसील क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में होलिका और उसके आसपास की जिस जमीन को लेकर बीते कई दिनों से विवाद है। उसकी मूल जड़ जमीन पर बन रहा दस अरब का मुआवजा है। सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से तैयार हुई मुआवजे की इतनी बड़ी रकम को हर कोई हासिल करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। जमीन की सही जानकारी के लिए गुरुवार को भी सीआरओ के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी पूरे दिन नाप जोख करते रहे। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। जमीन की सही जानकारी के लिए सीआरओ ने गांव का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित रेतवा चंद्रभानपुर गांव में यह जमीन छावनी से सटी हुई है। इसी जमीन से होकर नेशनल हाइवे नंबर 233 निकला है। हाइवे निर्माण में जिन-जिन काश्तकारों की जमीन गई है। उन्हें सरकार से मुआवजे के रुप में अच्छी खासी रकम मिल रही है। कई लोग जमीन के बदले में मिले मुआवजे की रकम से करोड़पति हो गए हैं। ऐसे में रेतवा चंद्रभानपुर गांव में स्थित होलिका की जमीन से सटे उक्त जमीन का मुआवजा भूमि अध्याप्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से 87 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा दस अरब रुपये बन गया है। उक्त मुआवजे के संबंध में सरकार की तरफ से गजट भी कर दिया गया है। उक्त जमीन को एक पक्ष अपना बताता है तो दूसरा पक्ष अपना बताता है। दोनों लोग अपने-अपने साक्ष्य सबूत भी पेश कर रहे हैं। उधर गांव वालों का आरोप है कि इसी जमीन से सटे पोखरे की जमीन पर भी कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर लिए हैं। इन्हें भी सरकारी जमीन से बेदखल किया जाना आवश्यक है। गुरुवार की सुबह से ही जमीन का विवाद हल करने के लिए सीआरओ आलोक वर्मा और एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के नेतृत्व में एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा, एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में राजस्वकर्मी पैमाइश के लिए लगे रहे।
विज्ञापन

0000
गलती से 087 एयर की जगह पर 87 हेक्टेयर जमीन का दस अरब मुआवजा बन गया है। मुआवजे की इसी रकम के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जमीन के सही जानकारी के लिए गांव का रिकार्ड तलब किया गया है। वैसे प्रथम दृष्ट्या उक्त जमीन बंजर की प्रतीत हो रही है। फिलहाल अभिलेखों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed