फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का महोत्सव

तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का महोत्सव

Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का महोत्सव
माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा का महा उत्सव मंगलवार से शुरू हो रहा है। विभाग द्वारा परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है।
विज्ञापन

इस बार जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 314 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मिलाकर कुल दो लाख 62 हजार 728 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिसमें हाई स्कूल के एक लाख 14 हजार 166 और इंटर के एक लाख 13 हजार 562 परिक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था जो पूरा हो चुका है। इसका निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। परीक्षा में ड्यूटी के लिए लगभग छह हजार शिक्षकों की तैनाती की गई है। सात उड़नदस्ते बनाए गए हैं जिनके कंधों पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट 314 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जो पूरी परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहकर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने के लिए हमारी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह परीक्षा के दौरान किसी भी विषय संबंधी अध्यापक की ड्यूूटी न लगाएं। कोचिंग संचालकों और उनमें पढ़ाने वाले विषय संबंधी शिक्षकों पर भी नजर रखी जा रही है। हर हाल में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है जिन पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

00000000000
एसपी सिटी सुभाष गंगवार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल आठ सौ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक होमगाडर।़, एक पुलिस कर्मी के साथ ही एक एएसआई को भी लगाया गया है। साथ ही हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक एसआई रहेगा। इस प्रकार परीक्षा में 350 सिपाही, 350 होमगार्ड और 100 एसआई की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed