{"_id":"59eb8e294f1c1bca678b6b1d","slug":"11508609577-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक रही दीपोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक रही दीपोत्सव की धूम
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर से लेकर गांव तक दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में पूजन के बाद दीप जलाकर अंधेरे को दूर करने का संकल्प लिया। इसके बाद शुरू हुआ पटाखा छोड़ने का दौर देर रात तक चलता रहा।
दीपावली के पर्व पर लोगों ने विधि विधान से अष्टविनायक भगवान गणेश और सुख समृद्घि की दात्री माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। लोगों ने पूरे घर को दीपों और झालरों से सजाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी में जगमगा रहे शहर की आभा देखने लायक थी। इसके बाद देर रात पटाखे फोड़ लोग खुशियां मनाते रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रो में प्रकाश का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्वि की कामना की। शनीचर बाजार में चूना चौक तक लाई गट्टा चूरा और मिष्ठान की दूकानें सजी थी। बच्चे देर शाम तक आतिशबाजी का लुत्फ उठाते रहे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर श्रीराम लीला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें सजाई गई थी। जगदीशपुर, ऊदपुर, खुरासो, लाहीडीह, माहुल, अंबारी, मेजवां, बक्शपुर, चमांवा आदि स्थानों पर दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया।