{"_id":"596cfe474f1c1bf44f8b4571","slug":"11500315207-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी बना खंडहर, उगी झाड़ियां, डॉक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी बना खंडहर, उगी झाड़ियां, डॉक्टर नदारद
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। विकास खंड कोयलसा के हुसेपुर राम जियावन गांव में दस वर्ष पूर्व बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है। आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र से कब्जा हटवाकर इसे चालू कराने की मांग की है।
दस वर्ष पूर्व ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कोयलसा ब्लाक के हुसेपुर राम जियावन गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ था, लेकिन यहां पर किसी डाक्टर और कर्मचारी की तैनाती न होने से इस पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर उपले, भूसा, लकड़ी आदि रखने लगे। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं और यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों से इस अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं आया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए स्वास्थ्य केंद्र से कब्जा हटवा और साफ-सफाई करा स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग की है। वहीं इस बारे में रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आलेंद्र कुमार ने बताया कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही इसका पता कराकर कब्जा हटवाया जाएगा और साफ-सफाई करा इसे संचालित कराया जाएगा।