फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कुशल सिंह बने भाजपा जिला आईटी संयोजक

कुशल सिंह बने भाजपा जिला आईटी संयोजक

Wed, 23 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुशल सिंह बने भाजपा जिला आईटी संयोजक
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने मंगलवार को कुशल सिंह गौतम को जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के चार वर्ष पूरे होने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका और नगर महामंत्री जूही श्रीवास्तव के नेतृत्व में अग्रसेन कन्या बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह मौजूद रहे। अग्रसेन बालिका विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय की कक्षा एक से लेकर पांच तक की छात्राओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कापी, पेंसिल और रबर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की क्षेत्रीय संयोजिका मेनका श्रीवास्तव, माला द्विवेदी, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, विनीत सिंह रिशू, सुमन सिंह, प्रधानाचार्य डा. संगीता सिंह, रामप्रताप सिंह मोनू के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई। पिछले समयों में समाज का वह भयानक रूप सामने आया जो प्रकृति के बैलेंस को बिगाडने वाली सोच हम सबके परिवार में स्थान पाने लगी और हम अपने बेटियों को इस संसार में आने से पहले उसे कोख में खोज कर मारना शुरू कर दिए। इस असंतुलन को बनाए रखने में हमारे प्रधानमंत्री ने जिम्मेदारी लेते हुए इसे स्वीकार किया और राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को महात्वाकांक्षी योजना के रूप में सामने लाया। जिसकी आज चौथी वर्षगांठ हम मना रहे हैं। इस पुनीत अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने समाज को अपने बेटियों के प्रति जागरूक और सचेत होकर उनके सर्वांगीण विकास को व्यावहारिक रूप देंगे। हमारी सरकार भी इस पर अति संवेदनशील और सजग है।
विज्ञापन


बिना भेदभाव कार्य कर रही केंद्र सरकार
आजमगढ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज आजमी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो. सद्दाम रहे। जयनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। इसका सीधा लाभ सभी जाति व धर्म समुदाय के लोगों को मिला है। परवेज आजमी ने कहा भाजपा न सिर्फ मुसलमानों के वास्तविक हित की बात करती है, बल्कि सर्व समुदाय के हित के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सबके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सैफी अब्बास, मो. जैद, हसनैन मेहंदी, जमशेद खान, नसीर हैदर, एमामुददीन, हसन नसीम, दिलशाद कुरैशी, अली हैदर, जावेद अख्तर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया कमल शक्ति अभियान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने महिलाओं को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। अस्मिता चंद ने कहा कि पार्टी द्वारा कमल शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। भाजपा की केंद और प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की है और उसका लाभ भी पात्रों को मिला है। लेकिन वह महिला जो सरकारी योजनाओं से वंचित हो गई है उनको जागरूक करने के लिए पार्टी ने कमल शक्ति अभियान के तहत जन जन को जागरूक कर आगामी चुनाव में कमल खिलाकर दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जुटी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, महाराजगंज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना राजभर, चंद्रपाल सिंह, मंडल महाराजगंज अध्यक्ष श्रीकांत, अनिल सिंह, गोरखपुर महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed