{"_id":"5c2669fabdec2256a50a3e2e","slug":"111546021370-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में पार्टी के गठन से जुड़े लोगों व इतिहास पर चर्चा की गई। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों को याद करते हुए उनका नमन किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान की अनूठी गाथा है। पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। इसमें हजारों सपूतों की कुर्बानी के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद का त्याग सदैव हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सत्य का साथ दिया है, जबकि भाजपा नकारात्मक सोच व नफरत की राजनीति और झूठ के सहारे सत्ता में आई। देश में किसानों, बेरोजगारों व दलितों, शोषितों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्य रुप से लालसा राय, चंद्रपाल, सत्यप्रकाश, श्यामधारी, बृजेशनंदन, बेलाल, सुरेंद्र, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, रामअवध, प्रदीप, ओमप्रकाश, बृजराज, अली हसन आदि मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर हुई बैठक
निजामाबाद। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को नगर अध्यक्ष प्रमोद मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी के स्थापना दिवस पर बैठक हुई। निजामाबाद विधानसभा प्रभारी मदनलाल यादव ने कहा कि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। कांग्रेस ने सदैव देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। विकास किया। सभी से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने क़ा आह्वान किया। संचालन अयूब अहमद ने किया। जयप्रकाश गुप्ता, इसरार, महेंद्र प्रजापति, चरणदीप सिंह गौड़, मो. मीसम, मेवालाल गुप्ता, महेन्द्रा सोनकर, प्रेमशंकर मिश्रा, मोहन रावत, गुड्डू यादव, अमरजीत यादव, फैजान अहमद, डा. अहद, राधेश्याम सोनकर मौजूद रहे।