फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बहनों को इज्जत घर भेंट करने वाले भाई होंगे सम्मानित

बहनों को इज्जत घर भेंट करने वाले भाई होंगे सम्मानित

Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बहनों को इज्जत घर भेंट करने वाले भाई होंगे सम्मानित
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर 30 सितंबर तक जिले को ओडीएफ कर दिए जाने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन पर बहन को और तीज पर पत्नी को भेंट किए गए इज्जत घर में जो ज्यादा सुंदर और स्वच्छ होगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लाक, स्कूल, अस्पताल भी साफ-सफाई रखने पर पुरस्कृत होंगे। जनपद को ओडीएफ कराने के मामले में पिछड़ चुके जनपद को दो अक्टूबर तक ओडीएफ कराने के लिए जिला प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर को स्वच्छ बनाने के जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिदिन नगर के एक मुहल्ले का चयन कर उसमें लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और गुलाब का फूल भेंटकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं आगामी रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए प्रशासन की ओर से भाइयों के लिए भी योजना शुरू की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना उन भाइयों के लिए जो रक्षा बंधन पर अपनी बहनों का इज्जत घर यानि शौचालय भेंट करेंगे। चाहे वह इज्जतघर अपने पैसे से बनवाएं या सरकार के अनुदान से। भाइयों द्वारा अपनी बहनों को भेंट किए इज्जत घर का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें से हर ब्लाक से 10 स्वच्छ इज्जत घरों का चयन किया जाएगा। जिन्हें ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद हर ब्लाक से एक स्वच्छ इज्जत घर का चयन करके उसे 15 अगस्त के दिन जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह से तीज पर्व पर पति द्वारा पत्नी को दिए गए इज्जत घर पर भी यह योजना लागू होगी। इसी प्रकार हर ब्लाक से एक विद्यालय, अस्पताल का चयन कर उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों में शौचालय निर्माण के लिए जागरूकता पैदा करना है। ताकि 30 सितंबर तक जनपद को हर हाल में ओडीएफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed