फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अध्यापकों की मनमर्जी से आजिज युवक ने छात्रों संग दिया धरना

अध्यापकों की मनमर्जी से आजिज युवक ने छात्रों संग दिया धरना

Sat, 04 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अध्यापकों की मनमर्जी से आजिज युवक ने छात्रों संग दिया धरना
मेहनाजपुर। तरवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भवरपुर पर अध्यापकों के रोज देर से आने से नाराज गांव का ही एक युवक शुक्रवार को छात्रों के साथ विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गया। सूचना मिलने पर काफी देर बाद पहुंचे ग्राम प्रधान ने युवक और छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। शुक्रवार को तरवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भवरपुर में शिक्षकों के रोजाना देर से विद्यालय पहुुंचने से नाराज गांव के ही रोशन सिंह और विद्यालय के छात्र धरने पर बैठ गए। रोशन का कहना था कि विद्यालय में चार अध्यापक तैनात हैं। लेकिन वह कभी भी समय से विद्यालय नहीं आते हैं। बच्चों को सुबह आठ बजे विद्यालय बुलाया जाता है लेकिन अध्यापक नौ और 10 बजे के बीच आते हैं। जिसके कारण विद्यालय आने वाले बच्चे इधर-उधर घूमते रहते हैं। विद्यालय में कभी भी प्रार्थना नहीं होती। मौके पर मौजूद गांव के प्रवीण सिंह ने बताया कि अध्यापकों का यह पहला दिन नहीं है जब उन्हें आने में देर हुई हो यह तो उनका रोज का क्रम है। चंद्रशेखर ने बताया कि हम लोग इसकी शिकायत डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में करने गए थे लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अब आगे से ऐसा नहीं होगा। तब हम लोगों ने डिप्टी सीएम से शिकायत नहीं की। लोगों के धरने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान विनोद मौके पर पहुंचे उन्होंने युवक और छात्रों को अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन


कई बार यहां पर अध्यापकों के देर से आने की शिकायत मिल चुकी है लेकिन दबाव में कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन अब कार्रवाई की जा रही है।
सुनील चौबे, खंड शिक्षा अधिकारी तरवां

इस मामले में मैंने एबीएसए से निलंबन की रिपोर्ट मांगी है। जैसे ही उनके द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी मेरे द्वारा कार्रवाई कर दी जाएगी।
देवेंद्र पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed