फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घटने के बाद फिर बढ़ने लगी घाघरा

घटने के बाद फिर बढ़ने लगी घाघरा

Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
घटने के बाद फिर बढ़ने लगी घाघरा
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल वासियों के लिए दु:स्वप्न बन चुकी घाघरा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान धीमी हो गई। कटान कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन घाघरा के बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंताओं को कम नहीं होने दिया है। शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर 17 सेमी और डिघिया गेज पर 22 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.15 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार की शाम को 17 सेमी बढ़कर 70.32 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया गेज पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 69.35 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 22 सेमी बढ़कर 69.57 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 72.10 मीटर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान धीमी पड़ गई है। तटवर्ती गांव के लोगों ने कटान कम होने से राहत महसूस की है। तटवर्ती गांव देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पुरवा के लोग राहत की सांस लिए। फिर भी ग्रामीण अपने सामान को हटा रहे हैं । आबादी क्षेत्र में कटान रुक रुक कर हो रही है। लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि कब कटान तेज हो जाए और उनके आशियाने नदी में विलीन हो जाएं। त्रिलोकी के पुरवा के 18 परिवार जो घाघरा नदी के कटान से दहशत में बने हुए हैं वहीं घाघरा में विलीन हो चुके मुराली का पुरवा के 19 लोगों को अभी तक मुआवजा व जमीन नहीं मिली। देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पुरवा निवासी बहादुर यादव और सजगू यादव का कहना है कि कटान कब शुरू हो जाएगी कोई ठीक नहीं है। जिससे हम लोग अपने मड़ई, नाद, खूंटा, अनाज आदि लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed