{"_id":"5b1820aa4f1c1bac6e8b6770","slug":"111528307882-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लाख की लागत लगेंगे फर्नीचर और वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 लाख की लागत लगेंगे फर्नीचर और वाटर कूलर
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रोडवेज परिसर में यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। आरएम ने बैठने के लिए फर्नीचर और पेयजल के लिए दो वाटर कूलर लगाने का प्रपोजल शासन को भेजा है। इसके मद में 17 लाख रुपये की डिमांड की गई है। नया रोडवेज परिसर तो बन कर तैयार है और नये भवन से ही अब बसों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी इस परिसर में यात्री सुविधाओं का अकाल देखने को मिला रहा है। यात्रियों के लिए न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है न ही पेयजल की सुविधा ही उपलब्ध है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। पैसा आते ही नये फर्नीचर और वाटर कूलर भी यात्रियों के लिए स्थापित करा दिये जायेंगे। रोडवेज परिसर में यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास चल रहा है। फिलहाल पुराने मेज लगा कर बैठने की व्यवस्था बनायी गई है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर से बसों की सूचना भी दी जाने लगी है। आरएन तिवारी, आरएम-रोडवेज, आजमगढ़ ने बताया कि जल्द ही परिसर में अमूल पार्लर, कैंटीन आदि की भी सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। एक-दो महीने में रोडवेज परिसर में सभी प्रकार की यात्री सुविधाएं उपलब्ध करा दी जायेगी।
विज्ञापन