{"_id":"5b0c45094f1c1bf56e8b5255","slug":"111527530761-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के चार साल पूरा होने पर निकाली जन जागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के चार साल पूरा होने पर निकाली जन जागरण रैली
Updated Mon, 28 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को भाजपा और भाजय़ुमों कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास बाइक यात्रा निकाली गई। भाजयुमो की ओर से आयोजित इस यात्रा को दरोगा प्रसाद सरोज, चंदू सरोज, आदित्य नारायण राय, सीता चौहान और इंद्राज चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो मसीरपुर तिराहे से बाजार होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण की। पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि 2019 के चुनाव में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं बन पाएगा। इस अवसर पर सीता चौहान, आदित्य राय, रामा साव, जेपी सिंह, विजय शंकर तिवारी, अशोक राय, आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अतरौलिया डाक बंगले से जन जागरण रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज तिवारी कर रहे थे। जन जागरण रैली को अतरौलिया डाकबंगले से भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली अतरौलिया डाकबंगले में स्थित शहीद स्मारक को नमन करते हुए, भोराजपुर, कबीरूद्दीनपुर, हैदरपुर, भीलमपुर, केशवपुर होते हुए कोयलसा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचा। वहां स्वतंत्रता सेनानियों की श्रद्धांजलि देते हुए रैली का समापन किया गया। भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल के शानदार कार्यकाल में विश्व पटल पर भारत एक मणि की तरह चमकता हुआ प्रतीत हो रहा है। नीरज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के विदेश नीति की देन है कि आज पूरा विश्व भारत को एक आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू, प्रभाकर तिवारी, रमेश सिंह रामू, चंद्रजीत तिवारी, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू, हरिभान पांडेय आदि उपस्थित थे। अंबुुरी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगर पंचायत के पवई मोड़ तिराहा से भाजयुमो द्बारा सोमवार को जिला सह संयोजक रानू प्रताप राणा के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। जिसे लाल यादव ने झंडी दिखा कर रवाना किया। जलूस पवई मोड़ तिराहे से निकल कर पूरे माहुल कस्बे मे होते हुए फत्तेपुर, शेरअली, राजापुर माफी, टैनी आदि गांवों में भ्रमण किया। जिसमें लोगो ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर दिलीप सिंह, हरिकेश गुप्ता, राममनि यादव, बृजेश मौर्या, संतोष पांडेय, नागेंद्र यादव, रजनीश पांडेय, दिलशाद कुरेशी आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के लखरांव पोखरे से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटर सायकिल रैली कस्बे के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने सरकार की उपलब्धियों और नीतियों केे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमौके पर रुपेश सिंह, सुधीर राय, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
- अंबुज राय
रैली का जोड़
रैली का जोड़
आजमगढ़। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो के जिला संयोजक के नेतृत्व में प्रत्येक विधान सभा में बाइक रैली निकाली गई। युवा मोर्चा के जनपद के प्रवासी प्रभारी रविश शुक्ला भी मौजूद रहे। संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू ने बताया कि जनपद में लगभग पांच हजार युवाओं ने बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के प्रति जनता का ध्यान आकृष्ट कराया। सदर विधान सभा की बाइक रैली को अखिलेश मिश्र गुड्डू ने झंडी दिखाकर सिविल लाइन स्थित पंडित दीन दयाल की प्रतिमा के पास से रवाना किया। रैली मातबरगंज होते हुए नगर विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएवी स्थित गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई। पवन सिंह मुन्ना, वरुण राय, निखिल राय, विवेक सिंह, गणेश शंकर मिश्र, प्रशांत सिंह, अमृत सिंह, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। फूलपुर में भी रामकुमार चौबे के तत्वाधान में दुर्वासा बाजार से रैली निकाली गई।