{"_id":"5af08ff24f1c1b66098b88c4","slug":"111525714930-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद
Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी और उमस के बढ़ते ही जिला अस्पताल में मरीजों की तादात बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा लू और लूज मोशन से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव इंसेफलाइटिस का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है जिसे देखते हुए जिला अस्पताल में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।
सूर्य की तीखी किरणें और लू के थपेड़े अब आम जनमानस को परेशान करने लगे हैं। जिसके कारण लोग लू और लूज मोशन के शिकार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या अभी ज्यादा तो नहीं है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रही है। ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण जापानी इंसेफलाइटिस बुखार का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है।पूर्वांचल में इस बुखार से पीड़ितों की संख्या ज्यादा होती है। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इंसेफलाइटिस का अलग से वार्ड बनाया गया है। लेकिन अभी तक जनपद में इस बुखार से पीड़ित कोई भी मरीज जिला अस्पताल नहीं पहुंचा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. राजनाथ की मानें तो वर्तमान में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन यह इतनी ज्यादा नहीं है। जो संख्या बढ़ी है वह लू और लूज मोशन से पीड़ित मरीजों की है। लेकिन जिस तरह से मौसम है इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। इंसेफलाइटिस के लिए अलग से वार्ड बना है लेकिन अभी तक इससे पीड़ित कोई भी मरीज नहीं आया है।