फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एटीएम और बैंक पर नहीं उपलब्ध है कैश

एटीएम और बैंक पर नहीं उपलब्ध है कैश

Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम और बैंक पर नहीं उपलब्ध है कैश
आजमगढ़। नोटबंदी के डेढ़ साल बाद एक बार फिर कैश की किल्लत बैंकों पर हो गई है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को जरूरत भर नकदी नहीं मिल पा रही है। शादी-विवाह के इस मौसम में कैश की किल्लत के चलते लोग परेशान है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के उपभोक्ता कैश के लिए यहां से वहां दौड़ रहे है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष 1000 और 500 के नोट बंद किया था। इसके पश्चात नये नोट का परिचलन शुरू होने तक ग्राहकों को कैश की काफी किल्लत झेलनी पड़ी थी। एटीएम और बैंको पर पुरानी नोट जमा करने और कैश भुगतान को लेकर कई माह तक लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा था। इधर कुछ दिनों से बैंकों पर पुन: कैश की किल्लत देखने को मिल रही है। जिसके चलते लगभग 30 से 35 प्रतिशत एटीएम जहां कई दिनों से बंद पड़े हुए है तो वहीं अन्य एटीएम पर भी रेगुलर पैसा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। बैंक से भी एक मुश्त धनराशि की नकदी देने में कोताही बरती जा रही हे। शादी-विवाह का मौसम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में लोगों को नकदी की ज्यादा जरूरत है और बैंकों से कैश न मिलने से लोग परेशान हाल है। जिस भी एटीएम पर कैश उपलब्ध हो रहा है वहां लाइन लगनी पुन: शुरू हो गई है। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के स्थित बैंक एक बार फिर नकदी का भुगतान ना के बराबर कर रहे है। ज्यादातर बैंको द्वारा ग्राहकों से कैश न होने की बात कही जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित एटीएम की स्थिति तो यह है कि शायद ही कोई एटीएम चल रहा हो। बूढनपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न बैंकों के लगभग 16 एटीएम ऐसे है जहां कई दिनों से पैसा नहीं निकला है। कैश की व्यवस्था को लेकर लोग इधर से उधर भटकने को मजबूर हो गए है। किसी भी बैंक के अधिकारी करेंसी की कमी की बात को स्वीकार नहीं कर रहे है, लेकिन इसके बाद भी किसी न किसी कारण से ग्राहकों को नकदी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। स्पष्ट कारण किसी भी बैंक के अधिकारी बताने से कतरा रहे है।
विज्ञापन


आरबीआई से कैश उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिसके चलते ही बैंकों पर कैश की कमी है। यही कारण है कि न तो बैंक से कैश का भुगतान हो पा रहा है न ही हम एटीएम मशीनों का ठीक ढंग से संचालन कर पा रहे है। आजमगढ़ को कैश उपलब्ध कराने में आरबीआई ज्यादा हीलाहवाली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, एलडीएम, यूबीआई, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed