फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डगरा बंद किए जाने के खिलाफ डीएम का सौंपा ज्ञापन

डगरा बंद किए जाने के खिलाफ डीएम का सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डगरा बंद किए जाने के खिलाफ डीएम का सौंपा ज्ञापन
सठियांव । सठियांव रेलवे स्टेशन के पास स्थित मानव रहित क्रासिंग डगरा नंबर 22 सी को रेलवे द्वारा बंद करने के खिलाफ रानीपुर व आसपास के ग्रामीण बुधवार को भी आक्रोशित रहे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीएम से मुलाकात की। उनके साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल रहे। डीएम को दिए ज्ञापन में पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि उक्त डगरा से ग्राम रानीपुर, सीही, मुस्तफाबाद, राउतमऊ के लोगों का आना जाना होता है। इतना ही नहीं स्थानीय किसानों के सारे खेती से संबंधित कार्य में इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गन्ना किसान भी अपना गन्ना मिले गेट तक इसी रास्ते से लेकर पहुंचते है। इस डगरा के बंद हो जाने से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन को इन डगरों पर क्रासिंग बनवानी चाहिए, लेकिन दुर्घटनाओं की बात कह कर इन्हें बंद कराने का कोई औचित्य नहीं है। यह काम सिर्फ ग्रामीणों को परेशान करने की कवायद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed