फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिशन इंद्रधनुष की सफलता को कसी कमर

मिशन इंद्रधनुष की सफलता को कसी कमर

Sun, 07 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष की सफलता को कसी कमर
मार्टीनगंज। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद तहसील सभागार मे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के चौथे चरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, ब्लाक और राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक ली। कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में टीकाकरण में परेशानी पेश आ रही है। इसलिए प्रगति के लिए इस पर विशेष फोकस रहेगा।स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सुशील कुमार अस्थाना ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मार्टीनगंज ब्लाक में टीकाकरण की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ज्यादा परेशानी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आ रही है। लेडुवावर, चितारा महमूदपुर, भादौ, डेमरी मखदूमपुर आदि में आपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। टीकाकरण के समय हमेशा असहयोग किया जाता है। कार्यक्रम के तहत सात टीके लगने आवश्यक है। चौथा तरण आज जनवरी से 18 तक चलेगा। उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने सभी को निर्देशित किया कि टीम बना कर कार्य को अंजाम दें। तहसीलदार मनीष कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सीडीपीओ सतीश चंद्र, अवधेश नारायणन सिंह और डा. राम सिंह मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed