फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धूप तो निकली लेकिन गलन से नहीं मिली मुक्ति

धूप तो निकली लेकिन गलन से नहीं मिली मुक्ति

Sun, 31 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
धूप तो निकली लेकिन गलन से नहीं मिली मुक्ति
जनपद में दो दिन बाद रविवार को सूर्य की किरणें दिखीं। लेकिन कई दिनों से बढ़ रही गलन में कोई कमी नहीं हुई। धूप के बाद दिन ढलते ही कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम सात बजते-बजते पूरा शहर कोहरे के आगोश में पहुंच गया।
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से रविवार को भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोग ठिठुरते ही नजर आए। सुबह के समय कोहरे ने पूरे जनपद को अपने आगोश में ले रखा था लेकिन 10 बजे तक कोहरा छंटा और लोगों को आवागमन में सुविधा हुई। दो दिन बाद दोपहर के बाद धूप निकली लेकिन धूप भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा सकी। दिन ढ़लते ही कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम के सात बजते-बजते पूरा शहर कोहरे में खो गया। छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। जो लोग निकले उनकी निगाहें अलाव को ही तलाशती रहीं। लेकिन अलावों पर लकड़ी की कमी के कारण लोगों को अपने शरीर को गर्म करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर अलाव न जलने से लोग अपने साधन से अलाव जलाकर शरीर का गर्म करते नजर आए। नगर क्षेत्र में अलाव की कमी को देखते हुए पूर्वांचल विकास आंदोलन ने नगर क्षेत्र में अपने स्तर से अलाव जलाने की बात कही है। इस संबंध में रविवार को रैदोपुर स्थित संगठन कार्यालय में संयोजक प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक हुई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
स्कूल सात तक बंद रहेंगे
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. वीके शर्मा ने जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा एक से लेकर 12 तक के समय सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन पहुंची साबरमती एक्सप्रेस
फूलपुर। कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें काफी विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) रविवार को दूसरे दिन आजमगढ़ आई। दिल्ली से चलकर आजमगढ़ को आने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12226) 12 घंटे लेट आई। आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) नौ घंटे विलंब से आजमगढ़ से रवाना हुई। साबरमती एक्सप्रेस (19165) आठ घंटे, उत्सर्ग (18192) छह घंटे, सरयू यमुना (14650) चार घंटे, गोदान (11059) साढ़े चार घंटे विलंब से आजमगढ़ पहुंची। शाहगंज, सरायमीर, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद आदि स्टेशनों पर लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें कोहरे के चलते लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed