{"_id":"5a01f4c84f1c1bf3538bbcc5","slug":"111510077640-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के प्रचार में लगे दो वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के प्रचार में लगे दो वाहन सीज
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने मंगलवार को बिना अनुमति के प्रचार करते दो वाहनों को सीज कर दिया। बताते चलें कि आयोग के निर्देशानुसार कोई भी प्रत्याशी बिना प्रचार वाहन की अनुमति लिए किसी वाहन से प्रचार नहीं कर सकता। मंगलवार को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने सिधारी थाने के बसपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे एक वाहन और सभासद पद के एक प्रत्याशी के प्रचार में बिना अनुमति के लगे प्रचार वाहन को पकड़ लिया। जबकि भाजपा उम्मीदवार का प्रचार कर रहे बिना अनुमति के वाहन वहां से फरार हो गए। एडीएम प्रशासन ने दोनों वाहनों को सिधारी थाने में सीज कर दिया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी। ब्यूरो