{"_id":"59875f454f1c1b99108b46bb","slug":"111502043973-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद चौराहा गड्ढ़ों में तब्दील, विरोध में रोपा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद चौराहा गड्ढ़ों में तब्दील, विरोध में रोपा धान
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार क्षेत्र में कारगिल शहीद चौराहे पर गड्ढों के कारण आए लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने शहीद चौराहे पर गड्ढों में जमा पानी में धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को बाढ़ पीड़ित संगठन संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने शहीद चौराहे पर सड़क में बने गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। दोपहर 12 बजे से लगभग तीन बजे तक लोगों का प्रदर्शन चलता रहा। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर समस्या के निराकरण की मांग की है। इस दौरान गणपत सिंह, नर्वदेश्वर मिश्रा, अक्षयबर वर्मा, राजीव मिश्रा, राधेश्याम त्रिपाठी, जगमोहन यादव, बांकेलाल, गंगा यादव, लालजी निषाद, राम हंस, उर्मिला, इंद्रावती, सीमा, सरस्वती, इसरावती, गीता, साधना, शुभागी, आशा, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।