फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहीं चलेगी चालाकी, अब प्रधान करेंगे कोटेदारों का सत्यापन

नहीं चलेगी चालाकी, अब प्रधान करेंगे कोटेदारों का सत्यापन

Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नहीं चलेगी चालाकी, अब प्रधान करेंगे कोटेदारों का सत्यापन
आजमगढ़। सरकारी राशन की दूकानों के स्टॉक का सत्यापन अब तक पर्यवेक्षकों की ओर से कराया जाता था। पर्यवेक्षकों के दूर से आने और सेटिंग होने के कारण कालाबाजरी पर रोक नहीं लग पा रही थी। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से अब ग्राम प्रधान की ओर से राशन के स्टाक का सत्यापन कराया जाएगा। ताकि कालाबाजारी से जुड़ी कोई भी शिकायत प्रधान के माध्यम से प्रशासन के पास तक पहुंच सके।
विज्ञापन

सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारी राशन की कालाबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले को लेकर अब जिला प्रशासन गंभीर है। अभी तक नगरीय क्षेत्र के कोटेदारों के स्टाक का सत्यापन सप्लाई इंस्पेक्टर और ग्रामीण क्षेत्र में लेखपाल और सेक्रेटरी महीने की एक से चार तारीख के बीच करते थे। कोटेदार या तो इनसे सेटिंग कर लेते थे या ये गांव पर नजर नहीं रख पाते थे। ग्रामीण क्षेत्र में पर्यवेक्षकों के गांव का न होने के कारण कालाबारी नहीं रुक पा रही थी। वहीं, वितरण में भी काफी अनियमितता हो रही थी। जिस पर रोक लगाना प्रशासन के लिए मुश्किल साबित हो रहा था।
विज्ञापन

अब ग्रामीण क्षेत्र में कोटेदार के राशन का सत्यापन ग्राम प्रधान ही करेंगे। इसके अलावा वो वितरण पर भी नजर रखेंगे। यदि कहीं कोई कालाबाजारी होती है या किसी को राशन नहीं दिया जाता है तो प्रशासन स्टाक और कागजों का सत्यापन ही नहीं करेंगे। इसकी जानकारी सीधे जिलाधिकारी और पूर्ति विभाग को देंगे। इससे राशन वितरण को लेकर गांव में क्या चल रहा है, इससे जिला प्रशासन हरदम अपडेट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
राशन वितरण को लेकर गांवों में कालाबाजारी और राशन न देने शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा था। पर्यवेक्षक के दूसरे गांव के होने से इस पर प्रभावी नजर नहीं रख पा रहे थे। अब ग्राम प्रधान से ही सत्यापन कराया जाएगा। इससे कालाबाजारी और राशन वितरण की सही जानकारी मिल पाएगी। इस पर रोक भी लग पाएगी।
चंद्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed