फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   110 cases came on the entire resolution day, only 10 could be resolved

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 110 मामले आए, केवल 10 का ही हो सका निस्तारण

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
सार

आजमगढ़ डीएम विशाल भारद्वाज एवं एसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील निजामाबाद के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
110 cases came on the entire resolution day, only 10 could be resolved
निजामाबाद के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील निजामाबाद के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 110 मामले आए। जिसमें से मात्र दस मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष 100 मामलों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारिकत करने के लिए डीएम  ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीएम विशाल भारद्वाज ने जन सुनवाई करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम पीड़ितों को न्याय दिए। समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। बताया कि इस अवसर पर कुल 110 मामले आए, जिसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 100 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त मामलों में पुलिस विभाग के 10, राजस्व विभाग के 90, विकास विभाग के नौ एवं अन्य के एक मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें।


डीएम ने ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद, तहसीलदार निजामाबाद, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed