फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 thousand rupees snatched from a woman in broad daylight

Azamgarh News: दिन दहाड़े महिला से 11 हजार की छिनैती

Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
11 thousand rupees snatched from a woman in broad daylight

विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां चौकी अंतर्गत बूथ के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से 11 हजार की छिनैती हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई और आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। घटना पुलिस बूथ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही हुई।

निजामाबाद थाना के मुकुंदपुर गांव निवासिनी मीना पत्नी राजेंद्र यादव का खाता फरिहां बाजार स्थित यूपी बड़ौदा बैंक में है। मंगलवार को वह बैंक पर पैसा निकालने पहुंची थीं। अपने खाते से उसने 11 हजार रुपये निकाला और पैसा एक बैग में रख कर घर जाने के लिए बैंक के बाहर आई। अभी वह पुलिस बूथ से 50 मीटर की दूरी पर पहुंची थी कि एक व्यक्ति पैदल ही आया और महिला के पास से रुपये रखा बैग छीनकर फरार हो गया। पैसा रखा बैग छीने जाते ही महिला हड़बड़ा गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक पैसा छीनने वाला मौके से भाग चुका था। महिला के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में फरिहां चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी करने के बाद चौराहे पर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज आदि को खंगालने में जुट गई। चौकी इंचार्ज सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि महिला घटना से घबरा गई है। इसके चलते कुछ बता नहीं पा रही है न ही कोई तहरीर ही मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही छिनैती की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed