फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 smugglers Sue , one arrested

11 तस्करों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 09 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
11 smugglers Sue , one arrested
दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर मीरअहमदपुर गांव में बुधवार की रात पशु काटने को लेकर हुए बवाल के दूसरे स्थिति तनावपूर्ण रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिकर्मियों की चहलकदमी बनी रही। आजमगढ़ के अलावा मऊ और बलिया से पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, पशु काटने के मामले में एसओ दीदारगंज की तहरीर पर 11 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार की शाम दरियापुर मीरअहमदपुर गांव निवासी शमशाद, जफर, रियाज और तारिक को गांव के लोगों ने घेर लिया। गांववालों का कहना था कि ये लोग मुर्गीबाड़ा की आड़ में पशु के मांस का कारोबार करते हैं। गांव के लोगों ने वहां से पांच पशुओं को मुक्त कराया। भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ। घटना की जानकारी होने पर आसपास के गांव के लोगों ने मौके पर बवाल मचाया।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि सहित अन्य अफसरों ने देर रात तक स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था। वहीं, गुरुवार की सुबह डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। दरियापुर चौक के अलावा अमृतगंज बाजार, पल्थी बाजार सहित आसपास सिर्फ खाकी वार्दीधारी ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान ने बताया कि एसओ दीदारगंज समीम अली सिद्दिकी की तहरीर पर दरियापुर गांव निवासी समशाद पुत्र अब्दुल, तारिक पुत्र अबुबशर, जफर पुत्र अफजल, गयासु पुत्र मो. गनी, रियाज पुत्र छंगू, परवेज पुत्र अलीजान, साहिद पुत्र अबुबशर, कलाम पुत्र समद, अलीजान, सोनू और रमजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि पुलिस ने गयासु पुत्र मोहम्मद गनी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।


दरियापुर गांव में हुई घटना के बाद से मंडल में पशु तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ दिया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे। 

- प्रशांत कुमार, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र

दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गुरुवार को पहुंचे भाजपा सांसद नीलम सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सांसद ने यहां तक कह दिया कि यदि पुलिस जिले में चल रही ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई तो वे यह मामला संसद में उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed