{"_id":"60c649388ebc3e17554ea549","slug":"11-people-died-in-a-locality-of-nagar-panchayat-people-were-shocked-azamgarh-news-vns5946688112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के एक मुहल्ले में हुई 11 लोगों की मौत, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के एक मुहल्ले में हुई 11 लोगों की मौत, सहमे लोग
विज्ञापन
सगड़ी। कोरोना संक्रमण काल में सिर्फ गांव ही नहीं नगरीय निकायों के कई मुहल्ले भी ऐसे रहे जिनमें लगातार मौतों से लोग सहम गए। इन्हीं मुहल्लों में एक है जीयनपुर नगरपंचायत का वार्ड नंबर आठ आजाद नगर मुहल्ला। इस मुहल्ले में 11 लोगों की मौत से लोग सहमकर अपने घरेें में कैद हो गए। लेकिन इस पर लगाम लगी लेकिन लोग अब भी टीकाकरण से परहेज कर रहे हैं।
नगर पंचायत जीयनपुर के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर मोहल्ले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हुई मौत से मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं। इसमें कुछ लोगों की मौत का कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व पुरानी बीमारी तो कुछ लोगों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। मरने वालों में हजारा बानो, महजबीन बानो, रामदेव चौहान, अनिल मौर्य, श्रीपति चौहान, जानकी देवी, रामा, किताबी देवी, लाल बहादुर, सुभाष कन्नौजिया, हाजी टुन्नू खान सहित 11 लोगों की मौत हो चुकी है । मोहल्ले में लगातार हुई इतनी मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग डरे सहमे हुए हैं। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। अब मरने वालों को सिलसिला बंद हो गया है तो लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब तक मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। आजाद नगर मोहल्ले की कुल आबादी 1048 है, कुल 731 मतदाता हैं। वहीं मौतों पर लगाम लगने के बाद कोरोना टीके के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें 45 वर्ष से ऊपर वालों को ही कोरोना टीका लग सका।
मोहल्ले में हुई मौतों का कारण का पता कर पाना मुश्किल है। कुछ लोगों की सर्दी, खांसी, जुकाम , बुखार के कारण मौत हुई। तो कुछ लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य पुरानी बीमारी के कारण मौत हुई हैं। मोहल्ले के लोग डरे सहमे हुए हैं।लोग घरों में कैद हो गए लेकिन हमने मुहल्ले को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
लीलावती देवी, सभासद।