फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडल में नहीं बढने दिया जाएगा अपराध

मंडल में नहीं बढने दिया जाएगा अपराध

Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मंडल में नहीं बढने दिया जाएगा अपराध
आजमगढ़। नवागत डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने गुरुवार को पत्रकारों में भरोसा दिया कि पुलिस रिकार्ड में जितने भी बदमाश या गैंग के लीडर हैं, उनकी संख्या अगर कम नहीं हुई तो उसे बढ़ने भी नहीं दिया जाएगा। मंडल के तीनों जिलों की पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए आमजन को राहत और न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन

डीआईजी आजमगढ़ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले के एसपी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जो भी बेहतर प्रयास या अभियान शुरू किया है, वह सभी चलती रहेंगी। डीआईजी ने बताया कि खासतौर से जेल के भीतर से संचालित होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे ध्वस्त करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के सवाल का जवाब देते हुए डीआईजी ने कहा कि जल्द ही ऐसे प्रमुख स्थानों का चयन कर वहां बोर्ड लगाने के अलावा स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग के लोगों की तैनाती की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि जगह-जगह वाहनों के ठहराव के लिए उचित स्थान बनाया जाएगा। ताकि किसी को साधन पकड़ने में कोई परेशानी न हो। वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे मनोज कुमार तिवारी इससे पहले औरैया, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट आदि जिला और मंडलों में प्रमुख पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान एसटीएफ के एसपी और एक माह के लिए डीआईजी जेल मेरठ के भी पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed