फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालय को जारी होगी मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस

विद्यालय को जारी होगी मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस

Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय को जारी होगी मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस
आजमगढ़। मार्टीनगंज विकास खंड से सटे एक प्राइवेट विद्यालय में छात्रों से ईंट ढुलवाने के मामले में विभाग अब कार्रवाई करने की तैयारी में है। बीएसए ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण को जांच के लिए विद्यालय में भेजा। हालांकि जांच में बच्चों ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया। लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर विद्यालय को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की जाएगी। मार्टीनगंज तहसील से सटे एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने और बच्चों के अभिभावकों द्वारा मंगलवार को विद्यालय पहुंचने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा। अखबारों में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण को जांच के लिए विद्यालय में भेजा। विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से पूछताछ की। लेकिन बच्चों ने ईंट ढ़ोने जैसी किसी बात से इंकार कर दिया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी। बीएसए देवेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी हुई मैंने खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर इसकी जांच कराई। बच्चों ने ईंट ढ़ोने से इंकार किया लेकिन वीडियो हमें मिला है उसके आधार पर विद्यालय को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed