फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   87 लाख से मुबारकपुर में बनेगा बारात घर

87 लाख से मुबारकपुर में बनेगा बारात घर

Sun, 20 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
87 लाख से मुबारकपुर में बनेगा बारात घर
मुबारकपुर। कस्बे के पुराखिजिर मोहल्ले में शनिवार को पालिका से बनने वाले आधुनिक मैरेज हॉल का शिलान्यास एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह और पालिकाध्यक्ष करीमुन्निशा ने नींव का पत्थर रखकर किया। एजीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पालिका का कार्य सराहनीय है। मैरेज हॉल के निर्माण से सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे। पालिका ओर से 87 लाख की लागत से बनने वाले मैरेज हॉल में एसी युक्त कमरे, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा होगी। पालिका ने इसका निर्माण पूरा होने का लक्ष्य दिसबर 2019 रखा है। नींव पत्थर रखने के बाद पालिका अध्यक्ष करीमुन्निशा ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसे अवश्य पूरा किया जाएगा। नगरवासियों की ओर से अरसे से मैरेज हॉल की मांग की जा रही थी। अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने कहा कि पालिका को आदर्श बनाना हम सभी का दायित्व है। निर्माण को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभासद हाजी अब्दुल मजीद अंसारी,सभासद अरशद जमाल, शाहिद जमाल, वरुण मिश्रा, अम्मार अदीबी, ज्याउल्लाह अन्सारी, इम्तियाज राईनी, रागिब मसूद, राजन, रविन्द्र सिंह, दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed