फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   950 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर बांटा मंजन

950 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर बांटा मंजन

Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
950 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर बांटा मंजन
जहानागंज। प्राकर्तिक तत्वों और 13 आयुर्वेदिक तत्वों से भरपूर डाबर रेड टूथ पेस्ट ने उत्तर भारत के 45 जिलों के 1100 स्कूलों में एक अनोखे ‘ओरल हाईजीन सेशन’ से धूम मचाई हुई है। इस क्रम में गुरुवार को अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से जहानागंज विकास खंड के आरजेएस पब्लिक स्कूल रामपुर और मां सरस्वती एजुकेशन पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरुवार की सुबह चिकित्सकों की टीम आरजेएस पब्लिक स्कूल रामपुर पहुंची। जहां टीम ने स्कूल के 650 बच्चों के दांतों की जांचकर डाबर रेड टूूथ पेस्ट का वितरण किया। इसके बाद मां सरस्वती एजुकेशन पब्लिक स्कूल पहुंची। जहां टीम ने 300 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उनमें मंजन का वितरण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्रों को उनके दांत से संबंधित सात प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय बताया। विशेषज्ञ चिकित्सक डा. मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का मकसद ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है। उन्हें सही ओरल केयर के तरीके, सही प्रकार से ब्रश करना और दांतों की बिमारियों से बचाना है। आजकल की बदलती संस्कृति में कैविटी जैसी समस्याएं होना आम है, इस कैंपेन का मुख्य मकसद देश में, खासतौर से स्कूली बच्चों, की दांतों की समस्या से निजात दिलाना है। इसके अलावा आयुर्वेदिक विधियों और तौर-तरीके से भी दांतों की परेशानियों से बचा से जा सकता है। इसके लिए डाबर रेड टूथपेस्ट की आयुर्वेदिक प्रभावकारिता न केवल तकनीकों द्वारा सिद्ध हुई है बल्कि अरबों भारतीयों ने इसे अन्य टूथपेस्ट के मुकाबले बेहतर माना है। विद्यालय प्रबंधक राजेश सिंह, नीलम सिंह, रामकृण्ण यादव ने इस कार्यक्रम को बहुत ही बेहतर बताया । इस मौके पर शशिकांत तिवारी, सोनू यादव, रणधीर चौहान, रामजनम तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed