{"_id":"5b391e9b4f1c1b2e168b54f8","slug":"101530470043-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुलाई को करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जुलाई को करेंगे कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चेतनरायण गुट) की बैठक रविवार को एसकेपी इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष डा.दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, एलटी ग्रेड की विसंगति दूर किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष के प्रथम चरण में नौ जुलाई को शिक्षक काली पटट्ी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार से वार्ता के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिर्फ बार-बार आश्वासन ही मिलता है। जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसके लिए प्रदेश के नेतृत्व में आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर वेतन दिए जाने, शिक्षकों का विनियमितीकरण किए जाने, सीटी से एलटी ग्रेड की विसंगति दूर किए जाने, प्रोन्नत वेतनमान में स्नातकोत्तर की बाध्यता समाप्त किए जाने, व्यावसायिक एव कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी किए जाने, शिक्षकों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान किए जाने, एनपीएस का पैसा खाते में जमा किए जाने सहित शिक्षकों की विभिन्न मांगों के लिए प्रदेश सरकार अगर जल्द शासनादेश निर्गत नहीं करती है, तो शिक्षक संघर्ष के प्रथम चरण में नौ जुलाई को काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक के बाद जयनगर के सहायक अध्यापक विनोद कुमार की माता के निधन पर शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जगदीश राय, राजेश कुमार, श्याम , शिवकुुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।