{"_id":"5af490cc4f1c1b56098b92c8","slug":"101525977292-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर के 14 पदों में 12 पर संपन्न हुआ निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर के 14 पदों में 12 पर संपन्न हुआ निर्वाचन
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के डायरेक्टर (संचालक सदस्य) के 14 पदों के लिए हो रहे चुनाव के चलते गुरुवार को जिला मुख्यालय पर काफी गहमागहमी रही। गुरुवार को छह पदों के लिए मतदान का कार्य जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में संपन्न कराया गया। छह अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो वहीं दो पद अभी भी रिक्त है।
जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के संचालक सदस्य के 14 पद है। जिसके चुनाव को लेकर सहकारी बैंक परिसर के साथ ही जिला मुख्यालय पर कई दिनों से गहमागहमी थी। 14 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर ही निर्वाचन का कार्य होना था क्योकि दो पदों पर दाखिल हुए नामांकन रद्द कर दिए गए थे। 12 पदों में से छह पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शेष छह पदों आजमगढ़, तहबरपुर, पवई, मेंहनगर, विशेष व वृत्तिक विधि के लिए गुरुवार को मतदान का कार्य संपन्न कराया गया। मतदान के पश्चात मतगणना करा कर परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी व उपजिलाधिकारी निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला और बैंक के सचिव जगदीश चंद्रा की देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न करायी गई। देर शाम निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अतरौलिया से जयप्रकाश पांडेय, तरवां से उदय सिंह, बिलरियागंज से सत्यप्रकाश, वृत्तिक बैंकिग से सविता तिवारी, सदर से डा. शैलेंद्र नाथ एवं सहानुभूतिकार पद (महिला) से माया निर्विरोध निर्वाचित की गई। वहीं गुरुवार को हुए मतदान में आजमगढ़ से रामउग्रह, तहबरपुर से हरिश्चंद्र, पवई से विजय बहादुर यादव, मेंहनगर से बृजेश कुमार सिंह, विशेष से विजय प्रकाश सिंह और वृत्तिक (विधि) से अरविंद निर्वाचित घोषित हुए। शुक्रवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया जायेगा। जिसमे नव निर्वाचित हुए सदस्य गण मतदान करेंगे। उक्त दोनों पदों के लिए नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया शुक्रवार को ही संपन्न करायी जायेगी।