फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 मई से पुन: होगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

11 मई से पुन: होगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण

Fri, 11 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
11 मई से पुन: होगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
आजमगढ़। जनपद व्यवसाय कर रहे उर्वरक प्रदायकर्ता कंपनियों की सहमति से पीओएस मशीन के वितरण, प्रारंभिक अवशेष की फीडिंग, तकनीकी समस्या, वर्जन अपडेशन और पीओएस मशीन से कार्य करने के बारे में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। लेकिन अभी तक सभी उर्वरक विक्रेताओं के वर्जन अपडेशन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसलिए पीओएस मशीन के वितरण, प्रशिक्षण और वर्जन अपडेशन का कराने के लिए दोबारा जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वह 11 मई से 15 तक आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कृषि भवन सभागार सिधारी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पूर्ण रूप से चार्ज की हुई पीओएस मशीन, उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र, आधार कार्ड, नेटपैक युक्त सिम कार्ड और दो लाख से ऊपर व्यवसाय करने वाले का जीएसटी नंबर की कापी सहित अन्य अभिलेखों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। समस्त थोक विक्रेता भी अपने से सम्बन्धित विक्रताओं को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने/ प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने के निमित्त उत्तरदायी होंगे, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जो उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित नही होता है या प्रशिक्षण प्राप्त नही करता है, उस स्थिति में उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए निर्गत उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed