{"_id":"5af1e63d4f1c1b330a8b8f4d","slug":"101525802557-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के अनुपालन में हीलाहवाली का आरोप
Updated Tue, 08 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी जनपद के तिलमापुर सारनाथ निवासी शैलेश कुमार राय ने मंगलवार को पूर्व में हुए एक आदेश के अनुपालन को लेकर गुहार लगाई। मंडलायुक्त ने उक्त मामले में मुख्य राजस्व अधिकारी को आदेश का अनुपालन कराकर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
शैलेश ने मंडलायुक्त को बताया कि लालगंज विकास खंड के कटघर नसरूल्लाह के अभिलेखों में भूमाफियाओं ने अभिलेखागार के कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रामक रिपोर्ट और कूटरचना कर आराजी नंबर 59ज पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत उन्होंने छह जनवरी को तत्कालीन मंडलायुक्त से की थी। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को जाच कर कार्रवाई कारने का निर्देश दिया था। मुख्य राजस्व अधिकारी ने 25 जनवरी को दी गई रिपोर्ट में हमारे आरोपों की पुष्टि की। रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मंडलायुक्त ने आरोपियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराते हुए आख्या उपलब्ध करोन का निर्देश दिया। इस पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने डीजीसी सिविल से विधिक अभिमत लेकर एफआईआर करने की संस्तुति की। लेकिन मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा आदेश का अनुपालन न करते हुए दोषियों को बचाने के लिए मामले को लंबित किया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने मुख्य राजस्व अधिकारी को आदेश का अनुपालन कराकर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।