{"_id":"5ad63c3f4f1c1b320a8b519b","slug":"101523989567-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल नंबर पर नहीं लग रहा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल नंबर पर नहीं लग रहा फोन
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय संचार निगम एक बार फिर से पुराने रास्ते पर चलने लगा है। बीएसएनएल नंबर से शाम के समय शहर क्षेत्र में बात करना दूभर हो जाता है। कई बार मिलाने के बाद ही बात हो पाती है। सबसे बुरी हालत ग्रामीण इलाकों की है जहां कई स्थानों पर ओएफसी केबिल कटने के कारण नेटवर्क प्रभावित हो रहा है।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बीएसएनएल उपभोक्ता नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महाराजगंज क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क आए दिनों फेल होने से कटानी बाजार, सहदेवगंज, सरदहा, परशुरामपुर आदि जगह नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उनका एक दूसरे से बात करना मुश्किल हो गया है।
क्षेत्र के राधेश्याम सोनी, रमाशंकर, रोहताश कुमार, डॉ. अरविंद मिश्रा, राजू आदि लोगों ने उच्च नेटवर्क में सुधार करने की मांग की है। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार दूरभाष केंद्र बिंद्रा बाजार में आए दिन बीएसएनएल का नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित रहती हैं। बैंक की ओटीपी बैंकिंग सेवाओं में लीज लाइन और ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित होने से पैसे के लेनदेन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के शाहबाज, साकिब, फुरकान, शुभम, रफ्फू, मुकेश, नौरंगीलाल, देवेश, गुलाब प्रजापति, मंगेश, पंकज, देवेश, अनिल आदि ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसमें सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
00000000000000000000
ग्रामीण क्षेत्रों में हाइवे निर्माण के कारण जगह-जगह ओएफसी केबिल कट जा रही है जिसके कारण नेटवर्क की समस्या आ रही है। लेकिन शहरी क्षेत्र में बीएसएनएल मोबाइल पर शाम के समय बात नहीं हो रही है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं इसकी जानकारी करता हूं।
अवनीश कुमार, जूनियर टेलीकाम आफिसर।