{"_id":"5ad63c374f1c1b57098b5276","slug":"101523989559-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई इंस्पेक्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई इंस्पेक्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुहल्ले की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर के पांडेय बाजार, आराजीबाग, पहाड़पुर, कटरा आदि मुहल्लावासियों ने मंगलवार को सभासद पति पुनीत राय और सभासद प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुहल्लेवासियों ने सफाई इंस्पेक्टर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
सभासद पति पुनीत राय ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टर द्वारा मनमानी तरीके से साफ-सफाई व्यवस्था में लूट खसोट की जा रही है। उनकी कार्यशैली से हमारे वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शौचालय की दूसरी किश्त के लिए सभासद छह महीने से नगरपालिका का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा है। आराजीबाग के तीन कर्मचारियों के खिलाफ लिखित दरख्वास्त देने और बोर्ड की बैठक में मामले को उठाने के बाद भी उनका स्थानांतरण नहीं किया गया। जिसके कारण हमें मजबूर होकर हमें प्रदर्शन करना पड़ा। सभासद प्रेमचंद यादव ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है लेकिन कुछ भी कहने पर नगरपालिका में सुनवाई नहीं होती। अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो हम लोग बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिलाधिकारी, एसडीएम और नगरपालिकाध्यक्ष को मांगों का ज्ञापन सौंपा।