फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पटरियों पर अतिक्रमण, शहरवासी झेल रहे जाम का झाम

पटरियों पर अतिक्रमण, शहरवासी झेल रहे जाम का झाम

Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पटरियों पर अतिक्रमण, शहरवासी झेल रहे जाम का झाम
आजमगढ़। शहर क्षेत्र में सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम का झाम लग रहा है। लोग जाम में फंस कर घंटो परेशान होते है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए है। शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नपा प्रशासन प्रशासन की है, फिर भी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कोई कवायद नहीं की जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र के किसी भी प्रमुख बाजार की बात कर ली जाए। हर बाजार में जाम का झाम प्रतिदिन देखने को मिलता है। मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया आदि क्षेत्र की बात की जाए तो पूरे दिन यह बाजार जाम के झाम में फंसे रहते है। उसमें भी यदि कोई चार पहिया वाहन घुस गया तो समस्या और विकराल हो जाती है। ऐसा नहीं है कि इन बाजारों की सड़के बहुत सकरी है। सड़कों की चौड़ाई भी ठीक-ठाक है और पटरियां भी बनी हुई है। लेकिन सड़क से लेकर पटरियों तक स्थानीय दुकानदारों के साथ ही ठेला-खोमचा वालों का कब्जा रहता है। कई दुकानदार तो अपनी पूरी दुकान ही सड़क की पटरी पर प्रतिदिन सजाते है। मुख्य चौक और तकिया क्षेत्र में ऐसा नजार सरेआम देखा जा सकता है। पटरियों पर अतिक्रमण करते हुए दुकानदारों की दुकान सड़क तक सजी देखने को मिलती है। प्रशासनिक अमला इसी रास्तों से गुजरता है, लेकिन इन अवैध अतिक्रमण को हटाने की कोई कवायद नहीं कर रहा है, जिसके चलते लगने वाले जाम के झाम में फंस कर आम जनता परेशान होती है। प्रशांत कुमार, प्रभारी ईओ नपा/एसडीएम सदर, आजमगढ़ ने बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नपा प्रशासन जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी। सड़क की पटरियों पर कब्जा कर दुकान सजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जल्द कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed