{"_id":"5ab937834f1c1b8f778b79ba","slug":"101522087811-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में कई अधिकारी मिले गायब, वेतन पररोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में कई अधिकारी मिले गायब, वेतन पररोक
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को विकास भवन के कई विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कराई। इस दौरान कई अधिकारी विभाग से गायब मिले। फोन करने पर किसी ने अपने को रास्ते में तो कहीं और बताया। इसके बाद भी दोपहर तक आफिस नहीं पहुंचे। इस पर सीडीओ ने उनके सोमवार को वेतन के आहरण पर रोक लगा दी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उप स्थिति चेक कराई। नेडमें पीओ वीरेंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि रास्ते में हैं। ढाई बजे फिर चेक किया गया तो भी वो आ फिस नहीं पहुंचे। इस पर उनके सोमवार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद वर्मा, घरभरन, मोतीलाल, अनश्वर सिंह अनुपस्थित पाए गए। पशुपालन विभाग में मो. हैदर अनुपस्थित थे। डीपीआरओ कार्यालय में विमलेंद्र प्रताप, गौरी शंकर, धमेंद्र कुमार, जिउत अनुपस्थित मिले, डीपीओ कार्यालय में संजय कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र राय, आलोक राय, गोपाल अग्रवाल, विनोद तिवारी गायब थे। युवा कल्याण विभाग में सबी उपस्थित मिले। दुग्धशाला विकास अब्दुल्लाह अनुपस्थित थे। डीडीओ आफिस में रिजवान, मंगला प्रसाद आकस्मिक अवकाश पर मिले, डीआरडीए में अशोक कुमार तिवारी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, जिनेश कुमार गोस्वामी, देवराज यादव, जफरुल एबाद, संजय मिश्र अनुपस्थित मिले। एनआरएलएम में गुलाब चंद्र सरोज, विजय प्रकाश गायब थे। डूडा कार्यालय में मीना सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, गोपाल राम, आरएल सिंह, अमरीष यादव अन्ुपस्थित थे। आरईएस में सुरेश राम, हनुमंत गिरी, राना रविंद्र, गुलाब चंद अनुपस्थित थे। अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मुंजेश कुमार, अयोध्या सिंह, निर्मला सिंह, सावित्री देवी अनुपस्थित मिलीं। निर्वाचन नगरीय निकाय में गुनराज, विनोद कुमार तथा लघु सिंचाई विभाग में अशोक कुमार राय, राम कुमार, योगेंद्र चंद्र अनुपस्थि मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का सोमवार को वेतन काटने के निर्देश सीडीओ अभिषेक सिंह ने दिया है। निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारी में हड़कंप की स्थिति है।