फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगर पंचायतों में विकास के लिए 3.2

नगर पंचायतों में विकास के लिए 3.2

Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायतों में विकास के लिए 3.2
आजमगढ़। जनपद के 10 नगर पंचायतों की ओर से 14वें वित्त और अवस्थापना निधि से लगभग 3.28 करोड़ के विकास प्रस्ताव को तैयार किया गया। नगर निकाय की मीटिंग में इस पर चर्चा भी हो चुकी है। अब इसे अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। अनुमोदन के बाद विकाय कार्यों को शुरू कराया जाएगा। इसमें सीसी रोड, इंटरलाकिंग सड़क, नाली, लाइट आदि से संबंधित कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निकायों में विकास कार्यों के लिए 14वें वित्त की धनराशि जारी हो चुकी है। धनराशि जारी होने के बाद विभिन्न निकायों की ओर से विकास कार्यों की रूप रेखा तय कर इसे गुरुवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई नगर निकायों की बैठक में पेश किया गया। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में इन कार्यों पर चर्चा की गई। अतरौलिया नगर पंचायत की ओर से इंटर लाकिंग, कूड़ेदान, कूड़ा ट्राली, शौचालय निर्माण के लिए 48.85 लाख, नगर पंचायत बिलरियागंज की ओर से प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट खरीद, नाली, आरसीसी पटिया, इंटरलाकिंग और कूड़ादान खरीद के लिए 41.53 लाख, नगर पंचायत फूलपुर की ओर से डस्टबीन, लाइट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ट्रैक्टर ट्राली के लिए 23.73 लाख, माहुल में एलईडी सेट, टैंकर, हाइड्रोलिक ट्राली के लिए 18.93 लाख, जीयनपुर में लाइट और कूड़ेदान के लिए 35.17 लाख, महाराजगंज में डस्टबीन, लाइट आदि के लिए 24.50 लाख, कठघर लालगंज में लाइट, टैंकर, नाली, इंटरलाकिंग, खड़ंजा, चहारदिवारी के लिए 36.53 लाख, अजमतगढ़ में जेसीबी, लाइट, कूड़ेदान के लिए 31.87 लाख, नेंहनगर में हाइड्रोलिक पिकअप, लाइट, कूड़ेदान के लिए 40.80 लाख, निजामाबाद में 27.50 लाख के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके बाद इसे अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में 10650 के सापेक्ष बने मात्र 4418 शौचालय
आजमगढ़। नगरपालिका क्षेत्र में वित्तीय वर्ष में 10650 व्यक्तिगत शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया था। अभी तक मात्र 4418 शौचालय ही बन सके हैं। 4590 शौचालय अभी निर्माणाधीन हैं। एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने शेष 4590 शौचालयों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश सभी ईओ को दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में 436, अतरौलिया में 68, मेंहनगर में छह और माहुल में 30 कुळ 540 लाभार्थियों का चयन अभी किया भी नहीं जा सका है। अधिशासी अधिकारियों की ओर से इसमें रुचि नहीं ली जा रही है। व्यक्तिगत शौचालयों के साथ-साथ 470 सीट के सामुदायकि शौचालय, 110 सीट के सार्वजनिक शौचालय और 65 सीट के पिंक शौचालय के निमा4ण भी प्रस्तावित हैं। स्थान का चयन छह माह पहले ही किया जा चुका है। लेकिन निर्माण की प्रगति अभी भी शून्य है। 172 वार्डों में 100 को कुले में शौच मुक्त कराने की बात कही जा रही है, लेकिन इसका सटीक आकड़ा किसी के पास नहीं है। इस पर सभी ईओ को कड़ी चेतावनी दी गई। कार्यों का तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed