{"_id":"5a8873d84f1c1ba1268baec9","slug":"101518891992-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मित्र योजना बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मित्र योजना बहाली की मांग
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। किसान मित्र एसोसिएशन की बैठक शनिवार को मेहता पार्क में राम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान मित्र योजना बहाली की मांग की गई।
प्रदेश संयोजक रमेश कुमार ने बताया कि योजना बहाली के लिए पूर्व में फरवरी 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर मांग किया तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अश्वासन दिया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो किसान मित्रों की योजना बहाली करके 52 हजार 36 किसान मित्रों को रोजगार देंगे। वहीं विधान सभा बजट को धोखा बताते हुए कहा कि सत्र के चालू होने पर एसोसिएशन विधान सभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने हक के लिए संघर्ष किया उसको लाठियों से पीटवाया जाता है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर 23 फरवरी को मेहता पार्क में बैठक होगी। बैठक में छोटे लाल, राधेश्याम, देवानंद यादव, केदार नाथ सिंह, दिनेश यादव, शैलेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।