{"_id":"5a774c9c4f1c1b8e268b83b7","slug":"101517767836-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय स्थापना के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय स्थापना के लिए निकाला कैंडल मार्च
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अभियान के तीन वर्ष पूरें होने और जनपद में अभी तक विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर रविवार को बेलइसा मंडी से हरबंशपुर स्थित पहलवान मूर्ति तक बुद्धिजीवों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी मांगों को दोहराया।
शिक्षक संघ प्रदेंश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में एक आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना नितांत जरुरी हो गया है। जिसके लिए जनपदवासी जागरुक हो चुके है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि विश्वविद्यालय के अभाव में आजमगढ़ की प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल रहा है। हम सभी लोग अब इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रहे है। पूर्वांचल पीजी कालेज के प्रबंधक मातबर मिश्र ने कहा कि जनपद वासियों को योगी सरकार से विश्वविद्यालय की मांग को पूरा किए जाने की पूरी उम्मीद है। चंडेश्वर पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर युवा कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे है। कैंडल मार्च में डा.सुजीत कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, राकेश गांधी, डा.केके सिंह, डा.राजकुमार गुप्ता, शिव बोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, विनीत सिंह, मनेंद्र कुमार सिंह, बालचंद्र यादव सहित अनेक लोग शामिल रहे।