{"_id":"5a58fc144f1c1b41028b4723","slug":"101515781140-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर पुरस्कृत हुए शिक्षक, चिकित्सक और समाजसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर पुरस्कृत हुए शिक्षक, चिकित्सक और समाजसेवी
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संगठन प्रयास का स्थापना दिवस स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर हर्षोल्लास के साथ नेहरू हाल सभागार में मनाया गया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द पर प्रकाश डाला। संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और संचालन अतुल श्रीवास्तव ने किया। अखिल भारतीय साधु-संत संघ के महामंत्री डंडी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को सोचना होगा कि सब कुछ के बावजूद सामाजिक संगठनों की जरूरत पड़ रही है। शिनेका के डा. मोहम्मद खालिद ने कहा कि ऐसी संस्थाओं की समाज को जरूरत है। डा. अफजल अहमद, उमैर सिद्दीकी और संरक्षक अखिलेश मणि शांडिल्य ने भी अपने विचार रखे। प्रथम उत्कृष्ट प्रयास पुरस्कार सरायमीर के परिषदीय विद्यालय के अध्यापक अभिमन्यु यादव को शिक्षा क्षेत्र में शीला श्रीवास्तव ने दिया। द्वितीय पुरस्कार उत्तम प्रयास पुरस्कार फरिहा निवासी डा. इमरान अहमद और डा. डीपी सिंह को दिया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने के लिए संयुक्त रूप से शकील अहमद और अनिल सिंह को सराहनीय प्रयास पुरस्कार दिया गया। सोमरिया के बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने वाले डा. इन्द्रराज प्रजापति और उनकी बहू को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सभी का आभार जताया। डा. जहंर आलम, अरुण सिंह, सुनील यादव, सीएल यादव, शमशाद, मिथिलेश, हर गोविन्द विश्वकर्मा, विनीत सिंह रीशू, प्रवीण सिंह मौजूद रहे।