{"_id":"5a4292bf4f1c1bc20a8b4f49","slug":"101514312383-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन,जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन,जांच की मांग
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सठियांव ब्लाक के ग्राम केरमा के निवासियों ने कोटेदार द्वारा की जा रही धाधली की मांग कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कोटेदार के पास 437 पात्र गृहस्थी और 91 अन्त्योदय राशन कार्ड है। किंतु कोटेदार द्वारा अभी तक मात्र 91अन्त्योदय और 90 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों में ही खाद्यांन का वितरण किया जा रहा है। जब कि कोटेदार सभी कार्डो के आधार पर खाद्यांन का उठान करता है। कोटेदार की इस हरकत को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। जिलापूर्ति अधिकारी ने लगभग दो सौ लोगों का बयान लिया। जांच सही पाई गई। उक्त कोटेदार की दूकान को दूसरे कोटे से संबद्ध कर दिया गया था। बीस दिन बाद ही कोटेदार की दूकान को बहाल कर दिया गया। ग्रामीणों ने कोटे की दूकान की जांच कराए जाने और खाद्यांन की रिकबरी कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। ब्यूरो