{"_id":"597634da4f1c1ba4738b48ab","slug":"101500919002-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी की नोटिस पर आक्रोशित हुए नोटिसधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी की नोटिस पर आक्रोशित हुए नोटिसधारी
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के द्वारा नगर पंचायत जीयनपुर की सड़क को चौड़ा किए जाने के नाम पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर दी गए नोटिस के विरोध में सोमवार को आक्रोशित जनता ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र सौंपा और कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग किया।
जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त पत्र देने वाले जीयनपुर निवासी महेंद्र, फुलमती देवी, शीला देवी, दयाशंकर, रमेश चंद्र जायसवाल, अखिलेश ने बताया कि पीडब्लूडी द्वारा 15 जुलाई को नोटिस दिया गया और 26 जुलाई तक अतिक्रमण हटा लिए जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी की सड़क काफी पुरानी है जो आबादी के अनुसार बनी है, जिसके कारण इस सड़क में कोई सीमा निर्धारित नहीं थी। नोटिस जारी करने से पहले हम सभी से कोई वार्ता नहीं की गई। पीडब्लूडी द्वारा किया गया सीमांकन पूरी गलत तरीके से किया गया है। नोटिसधारियों ने जिलाधिकारी से पुन: विचार किए जाने का अनुरोध किया है।