फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 years of love affair daughter-in-law caught with lover in-laws got her married

Azamgarh News: 10 साल का प्रेम संबंध, बहू को प्रेमी के साथ पकड़ा, ससुरालवालों ने कराई शादी

Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
सार

नवविवाहिता ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और ससुराल वालों ने पकड़ लिया। पूछा तो पता चला कि प्रेम संबंध दस वर्षों से चल रहा था जिसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। बाद में पुलिस की मदद से दोनों की शादी करवा दी गई।
 

विज्ञापन
10 years of love affair daughter-in-law caught with lover in-laws got her married
शादी - फोटो : Freepik

विस्तार

अतरौलिया थाना क्षेत्र के चत्तुरपुर मधई पट्टी गांव में मंगलवार को एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया, लेकिन परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और गांव वालों की सहमति से दोनों की शादी स्थानीय मंदिर में करा दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चत्तुरपुर मधई पट्टी गांव निवासी एक युवक की शादी छह माह पहले 2024 में अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कला गांव निवासी एक युवती से हुई थी। हालही में युवक के चाचा का निधन हो गया, जिसके बाद नवविवाहिता अपनी ससुराल चत्तुरपुर मधई पट्टी आई थी। इस दौरान, विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया।
विज्ञापन


दोनों का प्रेम संबंध 10 वर्षों से चल रहा था।मंगलवार को जब विवाहिता के ससुर और अन्य परिजन गेहूं काटकर घर लौटे तो उन्होंने विवाहिता और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया। ससुर ने तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और गांव वालों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद, सभी पक्षों की सहमति से विवाहिता और उसके प्रेमी की शादी कराने का निर्णय लिया गया। शाम होते-होते दोनों की गांव के ही एक मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। वहीं, विवाहिता के पिता ने अपने बेटी से सभी रिश्ते तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed