फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 VILLAGE GOT NEW PRADHAN

10 ग्राम पंचायतों को मिले उनके नए मुखिया

Tue, 09 Jul 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 VILLAGE GOT NEW PRADHAN
हरैया ब्लाक के पिहार ग्राम सभा की निर्वाचित प्रधान रमावती देवी अपने सर्मथकों के साथ। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छह विकास खंडों की 10 ग्राम पंचायतों में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को विकास खंडों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नए मुखिया का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों में खालिदा बेगम ने बचन देवी को हराया। विजेता को 661 और बचन देवी को 290 मत मिले। दौलता ग्राम प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों गिरधारी को 996, कौशिल्या को 622, रीना को 22 और शालिनी को 127 मत मिले। गिरधारी विजयी घोषित हुए। वहीं धरवारा में विद्यावती को 1698, प्रमिला को 625 और गार्गी सिंह को 14 मत प्राप्त हुए। विद्यावती को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बरसेरवां में सुधवंता और अभिषेक के बीच लड़ाई थी। सुधवंता ने 540 मत हासिल कर विजयी हुईं। कलीचाबाद में चंद्र प्रकाश को 518, सोधू को 355, सुवीन को 392 और आभा को 58 मत प्राप्त हुए। चंद्र प्रकाश को विजयी घोषित किया गया। वहीं नोनीपुर उफ नई कोट में उपम को 939, चंद्रमोहन को 125 और परविंद को 262 मत प्राप्त हुए। उपम विजयी घोषित हुए। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार बूढ़ापुर कुतुबपुर में अनिल को 653 और मिश्रीलाल को 56 मत प्राप्त हुए। अनिल को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवई प्रतिनिधि के अनुसार मकसुदिया में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सावित्री को 678, राधिका को 256, रेशमा बानो को 411 और गिरजा देवी को 610 मत प्राप्त हुए। सावित्री को विजयी घोषित किया गया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार पिहार की प्रधान रमावती बनीं। उन्हें 445, अश्वनी को 382 और राजपति को 24 मत प्राप्त हुए। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार रायपुर खुरासिन में विनोद को 466, अमरजीत को 75 और हरिकेश को 389 मत प्राप्त हुए। विनोद को विजेता घोषित किया गया। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed